ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतशिवालय मंदिर में कथा सुनने को उमड़ी भीड़

शिवालय मंदिर में कथा सुनने को उमड़ी भीड़

लोहाघाट के शिवालय मंदिर में 12 गांव ऋषेश्वर और समस्त नगर वासियों के सहयोग से चल रहे 49वें भीमदभागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा सुनने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार...

शिवालय मंदिर में कथा सुनने को उमड़ी भीड़
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतWed, 21 Aug 2019 05:01 PM
ऐप पर पढ़ें

लोहाघाट के शिवालय मंदिर में 12 गांव ऋषेश्वर और समस्त नगर वासियों के सहयोग से चल रहे 49वें भीमदभागवत कथा का आयोजन जारी है। कथा सुनने के लिए नगर और आसपास क्षेत्र के लोगों की भीड़ उमड़ रही है। बुधवार को ऋषेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता और मुख्य संयोजक स्वामी मोहनानंद तीर्थ ने बताया कि लोहाघाट नगर में चल रही भागवत कथा 49 वें वर्ष में प्रवेश कर रही है। लोहाघाट में 12 गांव के लोगों के अलावा नगर क्षेत्र के लोग सहयोग कर रहे हैं। कथा का समापन 24 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ होगा। चित्रकूट से आए भवन त्रिपाठी सुधांश ने कथा का वाचन करते हुए भक्त प्रहलाद की भक्ति का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि प्रभु भक्ति से मनुष्य में सदगुण आते हैं। मुख्य यजमान दिनेश ढेक हैं। सहयोग में प्रबंधन समिति के महासचिव प्रकाश राय, सचिन जोशी, जीत सिंह माहरा, कीर्ति बगौली, दीपक सुतेड़ी, सुनील चौबे, कैलाश ढेक, ललित भट्ट, रामू जोशी, राम चन्द्र बिष्ट, महंत मोहन गिरी आदि शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें