Champawat News: आरुष, अनीशा और नितिन विजेता बने
Champawat News: चम्पावत और टनकपुर में क्रॉस कंट्री रेस का आयोजन हुआ। विधायक प्रतिनिधियों ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सब जूनियर बालक वर्ग में आरुष सिंह ने पहला स्थान प्राप्त किया। महिला ओपन में अनीशा चौधरी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पुरुष ओपन में नितिन बोहरा पहले रहे। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए।

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत और टनकपुर में क्रॉस कंट्री रेस हुई। चम्पावत में विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी और शंकर दत्त पांडेय ने प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। चम्पावत में शुक्रवार को क्रॉस कंट्री रेस हुई। सब जूनियर बालक में प्रथम स्थान आरुष सिंह, द्वितीय स्थान राजीव सिंह, तृतीय स्थान कमल सिंह, चतुर्थ स्थान पंकज पाठक, पंचम स्थान हर्षित नीमाल, छठा स्थान ज्ञान गोस्वामी ने प्राप्त किया। महिला ओपन में अनीशा चौधरी, पूजा भंडारी, दीपिका बोहरा, बबीता बिष्ट, निशा रावत और हेमा ने क्रमश: पहले से छठा स्थान हासिल किया। पुरुष ओपन वर्ग दस किमी में नितिन बोहरा पहले, सुमित कुमार दूसरे, तरुण उप्रेती तीसरे, प्रकाश सिंह चौथे, शंकर नाथ पांचवे और हरीश सामंत छठे स्थान पर रहे।
विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। आयोजन में अमित वर्मा, मुकेश वर्मा, मुकेश टम्टा, चंद्रशेखर ओली, नितिन तड़ागी, कृष्ण कुमार, कंचन मेहरा, प्रकाश सिंह, निखिलेश गहतोड़ी, सुनील जोशी, कमल सिंह, राजेंद्र जोशी, मुन्ना राय ने सहयोग दिया।


