ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत में चीनी में प्लास्टिक के कण मिलने का आरोप

चम्पावत में चीनी में प्लास्टिक के कण मिलने का आरोप

गोरलचौड़ के एक घर में चीनी में प्लास्टिक के कड़ मिलने से हड़कंप मच गया। चीनी में प्लास्टिक के कड़ मिलने के बाद लोगों ने खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए...

चम्पावत में चीनी में प्लास्टिक के कण मिलने का आरोप
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतMon, 03 Dec 2018 09:18 PM
ऐप पर पढ़ें

गोरलचौड़ के एक घर में चीनी में प्लास्टिक के कड़ मिलने का आरोप लगाया है। पूर्व सभासद प्रकाश नाथ गोस्वामी ने बताया कि वो दोपहर को खाना खाने के बाद जब उन्होंने चीनी को मुंह में डाला तो उसमें कम मिठास लगी। उन्होंने बताया कि काफी देर तक उन्होंने चीनी को मुंह के अंदर ही रहने दिया। दस मिनट होने के बाद भी मुंह में रखी चीनी पिघल नहीं पाई। जब उन्होंने चीनी को मुंह से हाथ में रखा तो उनको प्लास्टिक के कड़ मिले। चीनी में प्लास्टिक के कड़ मिलने के बाद आस पड़ोस के लोग भी चीनी को देखने के लिए उनके घर में आ गए। गोस्वामी ने बताया कि उन्होंने गोरलचौड़ के पास एक छोटी दुकान से चीनी खरीदी। कहा जब उन्होंने व्यापारी से पूछा तुमने कहा से चीनी खरीदी तो उन्होंने बताया कि उन्होंने नगर के ही एक बड़े व्यापारी से चीनी खरीदी। चीनी में प्लास्टिक के कड़ मिलने के बाद लोगों में आक्रोश है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें