Champawat News: दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त किया

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत में एक महिला द्वारा दुष्कर्म के आरोपित को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। महिला ने बताया कि आरोपी ने पहले उसके पति को बेहोश किया और फिर उसे जंगल ले जाकर दुष्कर्म किया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने आरोपी को दोषमुक्त कर दिया।

Champawat News: दुष्कर्म का आरोपी दोषमुक्त किया

Champawat News: चम्पावत। महिला से दुष्कर्म के आरोपी को अदालत ने संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार टनकपुर क्षेत्र की एक महिला ने नौ मई 2025 को उत्तर प्रदेश निवासी 40 वर्षीय लालू उर्फ सुनील पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। कहा कि आरोपी ने उसे और उसके पति को भोजन दिया। जिसके बाद उसके पति बेहोश हो गए। कहा कि आरोपी उसे लेकर जंगल गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी के खिलाफ टनकपुर थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया। दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद सत्र न्यायाधीश अनुज कुमार संगल ने आरोपी को दोष मुक्त कर दिया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।