सस्ते गल्ले से बंद हुआ नमक का उठान

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

लोहाघाट में सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से लोग नमक नहीं ले रहे हैं, जिससे नमक का भंडार बढ़ गया है। उपभोक्ता नमक के बदले दाल और चीनी की मांग कर रहे हैं। गल्ला विक्रेताओं की अपील के बावजूद ग्राहक नमक नहीं ले जा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक ने उपभोक्ताओं से नमक लेने की अपील की है।

सस्ते गल्ले से बंद हुआ नमक का उठान

जगदीश राय, लोहाघाट। सरकारी सस्ते गल्ले की दुकानों से लोग नमक नहीं ले जा रहे हैं। इस वजह से राशन की दुकानों में नमक का भंडार लग गया है। उपभोक्ताओं ने नमक के बदले दाल और चीनी देने की मांग की है। लोहाघाट की सस्ता गल्ला दुकानों से नमक का उठान नहीं हो रहा है। गल्ला विक्रेताओं के तमाम अनुरोध के बाद भी कार्ड धारक नमक नहीं ले जा रहे हैं। सस्ता गल्ला विक्रेता यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश बोहरा ने बताया उपभोक्ता राशन लेने आ रहे हैं। लेकिन नमक ले जाने से मना कर रहे हैं। इसके बदले ग्राहक चीनी और दाल उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।

इस वजह से गल्ला विक्रेताओं के गोदामों में नमक डंप हो गया है। पूर्ति निरीक्षक चंद्रकला चतुर्वेदी ने उपभोक्ताओं से नमक भी ले जाने की अपील की है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।