
भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग
लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। कहा कि भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांगभर्ती परीक्षा निरस्त क
लोहाघाट। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यूकेएसएसएससी भर्ती परीक्षा निरस्त करने की मांग की है। कहा कि भाजपा सरकार के दौर में कई घोटाले हो रहे हैं। उन्होंने परीक्षा निरस्त नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। बुधवार को नगर अध्यक्ष डॉ. अमर सिंह कोटियाल, विधायक प्रतिनिधि चांद सिंह बोहरा, पूर्व प्रवक्ता शैलेन्द्र राय, प्रदीप देव, हेमंत पंवार आदि ने कहा कि एक ओर पेपर लीक होने से युवाओं का भविष्य अंधकार में पड़ गया है। दूसरी ओर भाजपा कार्यकर्ता सीबीआई जांच की संस्तुति को लेकर सीएम धामी का आभार जता रहे हैं। जबकि युवा सीबीआई जांच के साथ भर्ती परीक्षा को निरस्त की भी मांग कर रहा है।
कहा कि इसी तरह घोटाले होते रहे तो युवाओं के प्रदेश का भविष्य अंधकार में चला जाएगा। ---

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




