Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsCongress Nominates Vijendra Kumar for Nagar Panchayat President After Resigning from BJP
विजेंद्र कुमार को मिला कांग्रेस से टिकट
बनबसा में कांग्रेस पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। विजेंद्र पहले भाजपा में बूथ अध्यक्ष थे और उन्होंने भाजपा से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थामा। यह...
Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 29 Dec 2024 01:32 PM
बनबसा-काग्रेंस पार्टी ने नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए विजेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है, पूर्व में विजेंद्र कुमार भारतीय जनता पार्टी से बूथ अध्यक्ष थे,तथा उन्होंने भाजपा पार्टी से नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी भी करी थी।उन्होंने कल ही भाजपा पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्मल मेहरा को अपना इस्तीफा भेजा था। वहीं नगर में चर्चा है कि विजेंद्र कुमार को भाजपा से नगर पंचायत अध्यक्ष का टिकट नहीं मिलने से नाराज़ चल रहें थे, जिसके चलते उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थाम लिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।