कांग्रेस ने की दोषियों को सजा देने की मांग

May 07, 2026 04:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में कांग्रेस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की। महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है। एसपी ने दोषियों को नहीं छोड़ने का आश्वासन दिया।

कांग्रेस ने की दोषियों को सजा देने की मांग

संतोष, चम्पावत। कांग्रेस ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को सख्त सजा देने की मांग की है। इस संबंध में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी से मुलाकात की। एसपी ने दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने का आश्वासन दिया। चम्पावत में गुरुवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसपी रेखा यादव से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने सामूहिक दुष्कर्म के दोषियों को शीघ्र पकड़ने की मांग की। उन्होंने कहा कि प्रदेश भर में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार लगातार बढ़ रहे हैं। इससे महिलाओं में सुरक्षा को लेकर डर का माहौल है।

कांग्रेसियों ने बीते दिन कोतवाली के अंदर दो पक्षों में हुई भिड़ंत को लेकर चिंता जताई। कहा कि इस घटना से आम आदमी का भरोसा पुलिस से उठ रहा है। उन्होंने किसी भी दोषी को बचाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। एसपी ने दोषियों को किसी भी हाल में नहीं छोड़ने की बात कही। एसपी से मिलने वालों में जिलाध्यक्ष चिराग फत्र्याल, पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष पूरन कठायत, धारचूला जिलाध्यक्ष नंदा बिष्ट, रुद्रपुर की जिलाध्यक्ष रेखा सोनकर, जया कर्नाटक, चंपा छिलवाल, प्रदेश महासचिव सुनीता, विमला सजवान, अशोक वर्मा, उमेश शर्मा समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।