Congress Announces Candidates for Local Body Elections in Champawat चम्पावत में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की पत्नी नीमा को दिया टिकट, Champawat Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsCongress Announces Candidates for Local Body Elections in Champawat

चम्पावत में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की पत्नी नीमा को दिया टिकट

चम्पावत में कांग्रेस ने पालिकाध्यक्ष के लिए नीमा कठायत, बनबसा नगर पंचायत के लिए विजेंद्र कुमार, टनकपुर के लिए हेमा वर्मा और लोहाघाट के लिए गिरधर सिंह अधिकारी को उम्मीदवार बनाया है। हालांकि, गिरधर का...

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावतSun, 29 Dec 2024 10:12 PM
share Share
Follow Us on
चम्पावत में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की पत्नी नीमा को दिया टिकट

चम्पावत में कांग्रेस ने जिलाध्यक्ष की पत्नी नीमा कठायत को पालिकाध्यक्ष का टिकट दिया है। जबकि बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए विजेंद्र कुमार को प्रत्याशी घोषित किया है। टनकपुर पालिकाध्यक्ष के लिए पार्टी ने रिटायर्ड शिक्षिका हेमा वर्मा पर भरोसा जताया है। इधर लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के लिए गिरधर सिंह अधिकारी को प्रत्याशी बनाया गया। लेकिन निकाय वोटर लिस्ट में उनका नाम नही है। पार्टी सूत्रों का कहना है कि गिरधर के बेटे रंजीत अधिकारी को प्रत्याशी बनाने की संभावना है। कांग्रेस पार्टी ने शनिवार देर रात चम्पावत जिले की चार में से तीन निकाय अध्यक्षों के नाम की घोषणा की। कांग्रेस ने जिला मुख्यालय में पालिकाध्यक्ष के लिए नीमा कठायत को उम्मीदवार बनाया है। नीमा कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत की धर्मपत्नी हैं। बनबसा नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए विजेंद्र कुमार को प्रत्याशी बनाया है। विजेंद्र ने दो दिन पूर्व ही भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दिया है। पार्टी ने टनकपुर पालिकाध्यक्ष सीट से रिटायर्ड शिक्षिका हेमा वर्मा को उम्मीदवार बनाया है। इधर लोहाघाट पालिकाध्यक्ष के लिए कांग्रेस ने गिरधर सिंह अधिकारी को अधिकृत किया। लोहाघाट के कचहरी वार्ड में रहने वाले गिरधर का नाम मतदाता सूची में दर्ज ही नहीं है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष पूरन सिंह कठायत का कहना है कि संशोधित सूची में गिरधर सिंह के बेटे रंजीत सिंह रावत को पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।