चम्पावत में ठंड, टनकपुर में मौसम सुहाना
चम्पावत/टनकपुर में बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बारिश का मौसम होने के कारण तापमान में गिरावट आई है, इसके चलते मौसम सुहाना हो...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 27 Mar 2020 04:49 PM
ऐप पर पढ़ें
जिले में शुक्रवार को हुई बारिश से पर्वतीय क्षेत्र में ठंड में बढ़ोत्तरी हुई। वहीं दूसरी ओर तराई क्षेत्र में इससे मौसम सुहाना हो गया। रिमझिम बारिश का सिलसिला शाम तक चलता रहा। बारिश का मौसम होने के कारण तापमान में गिरावट आई है, इसके चलते तराई के मौसम का मिजाज खुशनुमा बन गया है। मार्च का महीना आम तौर पर तापमान वृद्धि का रहता है, लेकिन इस वर्ष बारिश का मौसम होने के कारण तापमान में इजाफा नहीं हो रहा है। यह वर्षा काश्तकारों के लिए नुकसानदायक बताई जा रही है। टनकपुर में दिन भर आसमान में बादल छाये रहने से लोगों को गर्म कपड़े पहनने को विवश होना पड़ा।