सीओ ने किया बनबसा थाने का निरीक्षण
सीओ ने बनबसा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, थाना परिसर की नियमित रूप से सफाई करने को...
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 19 Jul 2019 04:39 PM
ऐप पर पढ़ें
सीओ ने बनबसा थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थ कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। साथ ही, थाना परिसर की नियमित रूप से सफाई करने को कहा।
शुक्रवार को सीओ बीसी पंत ने बनबसा थाने का सालाना निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालयों के अभिलेख, कंप्यूटर कक्ष, बैरक, मैस और शस्त्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की नियमित साफ सफाई करने के निर्देश दिए। बाद में सीओ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा की। थानाध्यक्ष जसवीर सिंह चौहान ने सीओ को जानकारी दी। इस मौके पर एसआई सुमन पंत समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।