जौल में रात्रि चौपाल लगाई

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत में सीएम कैंप कार्यालय 'आपके द्वार' कार्यक्रम के तहत जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया। उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील का डेवलपमेंट और सूखीढांग क्षेत्र में सड़क सुधार के कार्य प्रगति पर हैं।

जौल में रात्रि चौपाल लगाई

चम्पावत। सीएम कैंप कार्यालय आपके द्वार कार्यक्रम के तहत जौल ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल लगाई। नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने बताया कि श्यामलाताल झील में 4.90 करोड़ रुपये की लागत से लेक फ्रंट डेवलपमेंट कार्य प्रगति पर है। साथ ही सूखीढांग क्षेत्र में 6.38 करोड़ रुपये से सड़क सुधार और डामरीकरण कार्य किए गए हैं। कार्यक्रम में महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपा जोशी सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।