आबकारी विभाग ने हासिल किया 93 करोड़ 80 लाख का राजस्व
चम्पावत जनपद में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान ₹93 करोड़ 80 लाख का राजस्व अर्जित किया, जो पिछले वर्ष के ₹71 करोड़ से लगभग ₹22 करोड़ 80 लाख अधिक है। यह वृद्धि अवैध मदिरा बिक्री पर नियंत्रण, नियमित निरीक्षण और प्रभावी प्रबंधन के कारण संभव हुई। विभाग वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी प्रवर्तन गतिविधियों को सुदृढ़ करने का प्रयास करेगा।

चम्पावत जनपद में आबकारी विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान राजस्व संग्रहण के क्षेत्र में उल्लेखनीय वृद्धि हासिल की है। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र लाल शाह ने बताया कि वित्तीय वर्ष की समाप्ति पर जनपद में कुल ₹93 करोड़ 80 लाख का राजस्व अर्जित किया गया है। गत वित्तीय वर्ष में यह आंकड़ा 71 करोड़ रहा था। इस प्रकार वर्तमान वर्ष में लगभग ₹22 करोड़ 80 लाख की वृद्धि दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि यह वृद्धि अवैध मदिरा की बिक्री पर सख्त नियंत्रण, सतत प्रवर्तन कार्रवाई, नियमित निरीक्षण तथा पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन का परिणाम है।
विभाग की ओर से किए गए सुनियोजित प्रयासों से राजस्व संग्रहण में निरंतर सुधार संभव हुआ है। बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में भी सतत प्रवर्तन गतिविधियों को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


