चम्पावत सिटी सेंटर को स्वीकृत हुए 62 करोड़

Mar 06, 2026 03:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में सिटी सेंटर निर्माण का काम आगे बढ़ा है। शासन से 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। रोडवेज बस स्टेशन में मल्टी स्टोरी पार्किंग और शॉपिंग कॉम्पलेक्स का निर्माण होगा। सीएम धामी ने चम्पावत नगर के रोडवेज स्टेशन को आधुनिक बनाने की घोषणा की है। इससे स्थानीय लोगों और पर्यटकों को सुविधा मिलेगी।

चम्पावत सिटी सेंटर को स्वीकृत हुए 62 करोड़

चम्पावत में सिटी सेंटर निर्माण का काम एक कदम आगे बढ़ा है। सिटी सेंटर निर्माण के लिए शासन से 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली है। योजना के तहत रोडवेज बस स्टेशन में मल्टी स्टोरी पार्किंग समेत तमाम निर्माण कार्य होंगे। चम्पावत रोडवेज बस स्टेशन में सिटी सेंटर निर्माण की उम्मीद जगी है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि योजना के लिए शासन ने 62.33 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी है। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने चम्पावत नगर के रोडवेज स्टेशन को आधुनिक बनाने की घोषणा की है। योजना के तहत रोडवेज बस स्टेशन में प्रस्तावित सिटी सेंटर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मल्टी स्टोरी पार्किंग, शॉपिंग कॉम्पलेक्स और अन्य कार्य किए जाने हैं।

सिटी सेंटर बनने से पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिल सकेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।