चम्पावत पहुंचते ही हांफी रोडवेज बस
चम्पावत, उत्तराखंड में परिवहन निगम की बस टनकपुर से पिथौरागढ़ जाते समय चम्पावत बस स्टेशन पर खराब हो गई। 25 यात्रियों को दूसरी बसों से रवाना किया गया। बस के प्रेशर पाइप में खराबी आई, जिससे चारों पहिये जाम हो गए। यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

चम्पावत उत्तराखंड परिवहन निगम की रोडवेज बस चम्पावत पहुंचते ही हांफ गई। ये बस टनकपुर से पिथौरागढ़ जा रही थी। लेकिन चम्पावत रोडवेज स्टेशन पहुंचते ही बस में खराबी आ गई। बस में सवार 25 यात्रियों को दूसरी बस से गंतव्यों को रवाना किया गया। रोडवेज बसों के खराब होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को भी टनकपुर डिपो की एक बस बीच रास्ते में खराब हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बस संख्या यूके 07 पीए 3125 टनकपुर से सुबह पिथौरागढ़ के लिए रवाना हुई। बस में 25 यात्री सवार थे। पूर्वान्ह करीब 11 बजे रोडवेज बस चम्पावत बस स्टेशन में पहुंची।
कुछ देर रुकने के बाद चालक अमित ने बस स्टार्ट की, लेकिन प्रेशर पाइप जवाब दे गए। इससे बस के चारों पहिये जाम हो गए। काफी प्रयास के बाद भी बस नहीं हुई। इससे यात्रियों को दिक्कत झेलनी पड़ी। बाद में यात्रियों को दूसरी बसों से गंतव्यों को रवाना किया। इधर एआरएम केएस राणा ने बताया कि टनकपुर में जांच के बाद बस को रवाना किया गया था।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


