Champawat News: अगले माह गड्ढा मुक्त करने होंगी सड़कें

हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

Champawat News: चम्पावत में जिला प्रशासन ने 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्णय लिया है। इसके अंतर्गत आपदा से प्रभावित सड़कों का चिन्हिकरण किया जाएगा और मरम्मत कार्यों की निगरानी की जाएगी। मुख्य मार्गों और अधिक यातायात वाले रास्तों को प्राथमिकता दी जाएगी।

Champawat News: अगले माह गड्ढा मुक्त करने होंगी सड़कें

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में विभागों को अक्तूबर में सड़कें गड्ढा मुक्त करने होंगी। आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का चिन्हिकरण किया जाएगा। मरम्मत कार्य की नियमित निगरानी की जाएगी। चम्पावत जिले में 15 अक्तूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाएगा। इससे पूर्व आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों और ड्रेनेज व्यवस्था का चिन्हिकरण किया जाएगा। साथ ही मरम्मत कार्यों की सतत निगरानी की जाएगी। इस संबंध में डीएम मनीष कुमार ने राष्ट्रीय राजमार्ग, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, ग्रामीण निर्माण विभाग को जनपद की सड़कों का आंकलन कर कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मानसून के दौरान बारिश और आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों, टूटे मार्गों और प्रभावित ड्रेनेज व्यवस्था वाले स्थानों का तत्काल चिन्हीकरण कर विवरण तैयार किया जाएगा।

मानसून सीजन खत्म होते ही मरम्मत और पुनर्निर्माण कार्य प्राथमित के साथ शुरू किया जाएगा। गुणवत्ता बनाए रखने और निर्धारित समय सीमा में कार्य पूरा करने के लिए निगरानी की जाएगी। मुख्य मार्गों, ग्रामीण संपर्क मार्गों और अधिक यातायात वाले मार्गों को प्राथमिकता दी जाएगी।---

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चम्पावतChampawat News: अगले माह गड्ढा मुक्त करने होंगी सड़कें