शराब पीकर राइड करने पर बाइक सीज की

Oct 20, 2024 11:31 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में रीठासाहिब पुलिस ने शराब पीकर बाइक चलाने वाले रमेश राम का चालान किया और उसकी मोटर साइकिल सीज कर दी। साथ ही, एक वाहन जो शराब ले जा रहा था, उसे पांच हजार रुपये का चालान दिया गया। पुलिस टीम...

शराब पीकर राइड करने पर बाइक सीज की

चम्पावत। रीठासाहिब पुलिस ने शराब ले जा रहे एक वाहन चालक का पांच हजार रुपये का चालान किया है। जबकि शराब पीकर बाइक चलाने पर वाहन सीज कर दिया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि पुराना थाना बैरियर पर रमेश राम निवासी चलथिया को शराब पीकर मोटर साइकिल चलाते हुए पकड़ा। उसकी मोटर साइकिल सीज कर दी गई है। वहीं, मैक्स वाहन संख्या यूके 03 टीए 0757 में शराब ले जाने पर पांच हजार रुपये का चालान किया गया है। पुलिस टीम में कांस्टेबल शाकिर अली, मनोज कुमार और सुमित राणा शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।