Champawat News: पुलिस ने चलाया जागरुकता अभियान
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के कई क्षेत्रों में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलापुलिस ने चलाया जागरुकता अभियानपुलिस ने चलाया जागरुकता अभियानपुलिस ने चलाया जागरुकता अ

Champawat News: चम्पावत। चम्पावत के कई क्षेत्रों में पुलिस ने जागरुकता अभियान चलाया। पंचेश्वर कोतवाली पुलिस ने रौंसाल में ग्रामीणों को साइबर अपराध से बचने की जानकारी दी। पाटी पुलिस ने देवीधुरा चौकी क्षेत्र में लोगों को साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव, महिला संबंधी अपराध और यातायात नियमों के बारे में बताया। लोहाघाट पुलिस ने नेपाल सीमा से लगे गांव में फेक मैसेज, फेक लिंक, डिजिटल अरेस्ट, म्यूल अकाउंट, चाइल्ड पोर्नोग्राफी आदि से बचाव की जानकारी दी। रीठा साहिब पुलिस ने कुलियालगांव में महिलाओं, बच्चों एवं आमजन को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरुक किया।


