ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत पुलिस के जवानों ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

चम्पावत पुलिस के जवानों ने जीता स्वर्ण और रजत पदक

हरिद्वार में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चली राज्य स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में चम्पावत पुलिस के जवानों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में चम्पावत के निरीक्षक उत्तम...

चम्पावत पुलिस के जवानों ने जीता स्वर्ण और रजत पदक
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतFri, 27 Oct 2017 04:36 PM
ऐप पर पढ़ें

हरिद्वार में 24 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक चली राज्य स्तरीय वैज्ञानिक अनुसंधान प्रतियोगिता में चम्पावत पुलिस के जवानों ने एक स्वर्ण और एक रजत पदक जीते हैं। इस प्रतियोगिता में चम्पावत के निरीक्षक उत्तम सिंह के नेतृत्व में 16 सदस्यीय टीम ने भाग लिया था। चार दिवसीय प्रतियोगिता में उपनिरीक्षक मनीष खत्री ने फोटोग्राफी और मैडिकोलीगल स्पर्धा में प्रतिभाग कर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर स्वर्ण और रजत पदक हासिल किए। आरक्षी भुवन चंद्र पाण्डेय ने निरीक्षण घटनास्थल स्पर्धा में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक जीता। प्रतियोगिता में पदक जीतने पर एसपी आरसी राजगुरू, सीओ पीएस कफलिया, आरआई आरएम पाण्डेय ने पुलिस टीम को बधाई दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें