पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत में नगर पालिका द्वारा लोक कल्याण मेला आयोजित किया गया। इसमें पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड और डिजिटल भुगतान की जानकारी दी गई। इसके साथ ही, भारत सरकार की विभिन्न योजनाओं जैसे जननी सुरक्षा और पीएम जन-धन योजना के बारे में भी बताया गया।

चम्पावत। नगर पालिका ने लोक कल्याण मेला लगाया। मेले में लाभार्थियों को पीएम स्वनिधि समेत अन्य योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। ईओ भरत त्रिपाठ ने बताया कि कार्यक्रम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों और उनके परिवाजनों को ऋण सुविधा, क्रेडिट कार्ड, डिजिटल भुगतान एवं वित्तीय समावेशन से संबंधित जानकारी दी गई। साथ भारत सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं जननी सुरक्षा, मातृत्व वदंन, वन नेशन वन कार्ड, श्रमिक पंजीकरण, श्रम योगी मानधन, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति और पीएम जन-धन योजना के बारे में बताया गया।
ये भी पढ़ें:पीएम स्वनिधि योजना की जानकारी दी
ये भी पढ़ें:शहर 30 सेकेंड
ये भी पढ़ें:नगर पंचायत में लोक कल्याण मेले का हुआ आयोजन
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


