मैथ्स विजार्ड में कुनाल, स्पैल जीनियस में दीपशिखा विजेता

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत में जिला स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता आयोजित की गई। मैथ्स विजार्ड में कुनाल ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि स्पैल जीनियस में दीपशिखा विजेता बनीं। प्रतियोगिता में अन्य...

मैथ्स विजार्ड में कुनाल, स्पैल जीनियस में दीपशिखा विजेता

चम्पावत में जिला स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियर प्रतियोगिता हुई। मैथ्स विजार्ड में कुनाल और स्पैल जीनियस में दीपशिखा विजेता बनीं। विजेताओं को पुरस्कार दिए गए। चम्पावत केंद्रीय प्राथमिक विद्यालय में जिला स्तरीय मैथ्स विजार्ड और स्पैल जीनियस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मैथ्स विजार्ड में प्रावि चौड़ाकोट के कुनाल राणा पहले, प्रावि चामी के अरुण सिंह दूसरे और प्रावि जौलाड़ी के विमल गहतोड़ी तीसरे स्थान पर रहे। स्पैल जीनियस में प्रावि बंतोली की दीपशिखा, पम्दा के अंशुमन जोशी और बडोली के आयुष कुमार पहले तीन स्थान पर रहे। विजेताओं को मुख्य अतिथि प्रकाश तिवारी, सीईओ एमएस बिष्ट, बीईओ राधेश्याम खर्कवाल, नंदन सिंह कार्की, जसवंत सिंह पोखरिया, रमेश जोशी, नवीन उपाध्याय, अखिलेश श्रीवास्तव, अशोक पांडेय, रश्मि उपाध्याय, गिरीश गड़ाकैअी, ललित जोशी, शोभा जोशी, कमलेश जोशी, विनोद पांडेय, मान सिंह आदि मौजूद रहे।

----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।