चम्पावत में बारिश में रसोई गैस लेने उमड़ी भीड़
चम्पावत मुख्यालय में रसोई गैस वितरण में समस्याएं आई हैं। बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग रसोई गैस लेने पहुंचे और घंटों इंतजार किया। एजेंसी के प्रबंधक ने बताया कि चम्पावत में घरेलू रसोई गैस का बैकलॉग 2310 हो गया है। केवल बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही गैस दी गई।

चम्पावत मुख्यालय में रसोई गैस को लेकर दिक्कत बनी हुई है। यहां एजेसी से रसोई गैस का वितरण किया गया। इस दौरान बारिश के बीच बड़ी संख्या में लोग रसोई गैस लेने पहुंचे। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। चम्पावत एजेंसी से बुधवार को रसोई गैस बांटी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग बारिश के बीच रसोई गैस लेने पहुंचे। रसोई गैस पाने के लिए लोगों को घंटों बारिश के बीच इंतजार करना पड़ा। कमल सक्टा, सरिता, प्रकाश जोशी, राजेंद्र वर्मा आदि ने बताया कि भीड़ होने से उन्हें घंटों लाइन में लग कर इंतजार करना पड़ा। एजेंसी के प्रभारी प्रबंधक उमेश सिंह ने बताया कि प्लांट से रसोई गैस के दो वाहन पहुंचे।
जिसके बाद एजेंसी से रसोई गैस का वितरण किया गया। सिर्फ बुकिंग वाले उपभोक्ताओं को ही रसोई गैस दी गई। एजेंसी प्रबंधक ने बताया कि चम्पावत जिला मुख्यालय में घरेलू रसोई गैस का बैकलॉग 2310 हो गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


