चम्पावत के किसानों को मिलेगा खरीफ फसल का बीज

Feb 14, 2026 04:00 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

चम्पावत के किसानों को खरीफ फसल का बीज 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा। कृषि विभाग ने 113 कुंतल बीज की मांग की है, जिसे 23 कृषि निवेश केंद्रों से आपूर्ति की जाएगी। इसमें मडुवा, धान, उरद, काला भट्ट, और अरहर जैसी फसलों के बीज शामिल हैं।

चम्पावत के किसानों को मिलेगा खरीफ फसल का बीज

चम्पावत के किसानों को खरीफ फसल का बीज मिल सकेगा। कृषि विभाग ने 113 कुंतल खरीफ फसल के बीज की मांग की है। ये बीज किसानों को 50 फीसदी अनुदान पर दिया जाएगा। बीज की आपूर्ति जिले के 23 कृषि निवेश केंद्रों से की जाएगी। चम्पावत कृषि विभाग ने 113 कुंतल खरीफ फसल बीज की मांग की है। तराई विकास कॉरपोरेशन (टीडीएस) और नेशनल सीड कॉरपोरेशन (एनएससी) से बीज की डिमांड की गई है। इनमें मडुवा 53 कुंतल, वीएल 88 प्रजाति का धान 12 कुंतल, वीएल 85 का चार व एचकेआर 47 का सात कुंतल, उरद 12, काला भट्ट 4.80, पीला भट्ट आठ, सांवा 9.30, गहत 3.64 और दो कुंतल पंत 291 प्रजाति की अरहर का बीज शामिल है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।