
प्रतिबंधित कफ सिरप के चार नमूने लिए
चम्पावत औषधि प्रशासन ने प्रतिबंधित कफ सिरप के खिलाफ एक अभियान शुरू किया। इस दौरान चार नमूने लिए गए, जिन्हें जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। अधिकारियों ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों को चेतावनी दी कि...
चम्पावत औषधि प्रशासन ने प्रतिबंधित कफ सिरप को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान कफ सिरप के चार नमूने लिए। इन नमूनों की जांच के लिए लैब में भेजा जाएगा। चम्पावत में गुरुवार को डिप्टी औषधि नियंत्रक के नेतृत्व में चेकिंग अभियान चलाया। इसके तहत सभी मेडिकल स्टोरों पर प्रतिबंधित कफ सिरप की व्यापक जांच की गई। गुणवत्ता की जांच के लिए चार कफ सिरप के नमूने लिए गए। औषधि निरीक्षक हर्षिता ने सभी मेडिकल स्टोर संचालकों और थोक विक्रेताओं को प्रतिबंधित कफ सिरप के बारे में जानकारी दी। उन्होंने पांच वर्ष से कम आयु के बच्चों को कफ सिरप बिल्कुल नहीं देने को कहा।
वयस्कों को भी डॉक्टर की सलाह के बिना कफ सिरप का विक्रय नहीं करने की ताकीद की।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




