राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी
By Newswrap
हिन्दुस्तान, चम्पावतचम्पावत में मासिक स्टाफ बैठक में डीएम मनीष कुमार ने अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान तेज करने के निर्देश दिए। एसडीएम और तहसीलदारों को न्यायालयों में लंबित मामलों का निस्तारण करने के लिए विशेष अभियान चलाने को कहा। अवैध खनन और सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।

चम्पावत। चम्पावत में मासिक स्टाफ बैठक हुई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने सभी अधिकारियों को राजस्व वसूली अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी एसडीएम और तहसीलदारों को न्यायालयों में लंबित राजस्व वादों का विशेष अभियान चला कर निस्तारण करने के निर्देश दिए। मजिस्ट्रेटी जांच जल्द पूरा करने और पटवारियों को नियमित क्षेत्र भ्रमण करने के निर्देश दिए। सेवा का अधिकार अधिनियम के प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने को कहा। अवैध खनन, ओवरलोडिंग और सड़क दुर्घटना रोकने को अभियान चलाने के निर्देश दिए।
ये भी पढ़ें:‘राजस्व वसूली में तेजी लाएं अधिकारी’
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


