पब्लिक एप से मिलेगी योजनाओं की जानकारी
चम्पावत जिले में पब्लिक एप के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुँचाई जाएगी। डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। इस एप से स्थानीय भाषाओं में जानकारी उपलब्ध होगी, जिससे योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक आसान हो सकेगी।

चम्पावत जिले में पब्लिक एप के जरिए सरकारी योजनाओं की जानकारी घर-घर तक पहुंचाई जाएगी। इसके लिए डीएम मनीष कुमार ने सभी विभागों को डिजिटल प्लेटफार्म के उपयोग के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की मान्यता प्राप्त एप स्थानीय स्तर पर सूचनाओं के आदान-प्रदान का सशक्त माध्यम है। बताया कि इसके जरिए राष्ट्रीय, राज्य, जिला एवं तहसील स्तर की सूचनाएं स्थानीय भाषाओं में आमजन तक आसानी से पहुंचाई जा सकती हैं। डीएम ने सभी विभागाध्यक्षों को विभागीय योजनाओं की प्रगति, उपलब्धि पब्लिक एप पर नियमित रूप से अपलोड करने के निर्देश दिए हैं। जिससे लोगों को योजनाओं की जानकारी मिल सके।
कहा कि इससे योजनाओं की पहुंच अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना आसान होगा।---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


