14 जून को होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

14 जून को स्नातक स्तरीय परीक्षा होगी। डीएम मनीष कुमार ने परीक्षा की तैयारी को लेकर बैठक की। उन्होंने परीक्षा में लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी और सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को केंद्रों का भौतिक निरीक्षण करने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरों पर ध्यान देने की आवश्यकता बताई गई।

14 जून को होगी स्नातक स्तरीय परीक्षा

सतीश जोशी, चम्पावत। स्नातक स्तरीय परीक्षा 14 जून को होगी। परीक्षा की तैयारी को लेकर डीएम मनीष कुमार ने बैठक में निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा में लापरवाही होने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। चम्पावत कलक्ट्रेट में शुक्रवार को स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर बैठक हुई। डीएम ने सभी सेक्टर मजिस्ट्रेटों को अपने-अपने आवंटित परीक्षा केंद्रों का परीक्षा से पूर्व भौतिक निरीक्षण करने को कहा। साथ ही केंद्र व्यवस्थापकों के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए। सोशल मीडिया और अन्य माध्यमों पर प्रसारित होने वाली भ्रामक खबरों व अफवाहों पर पैनी नजर रखने को कहा। उन्होंने भ्रामक खबर या अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने को कहा।

आयोग के प्रतिनिधि अजय पाल ने दिशा निर्देशों की जानकारी दी। बैठक में एडीएम कृष्ण नाथ गोस्वामी, एसडीएम बीसी पंत, नीतू डांगर, सीओ निहारिका सेमवाल, एसटीओ सीमा बंगवाल, सीईओ मान सिंह समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।