मौसम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत जिले में मौसम लगातार बदल रहा है। इस पर प्रशासन ने अलर्ट मोड लागू किया है। डीएम मनीष कुमार ने सभी एजेंसियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। सड़कें खोलने और आवश्यक सामग्री के भंडारण की व्यवस्था की गई है। विद्युत लाइनों की बाधाओं को दूर करने के लिए विद्युत विभाग को भी सजग रहने को कहा गया है।

मौसम को लेकर अलर्ट मोड पर प्रशासन

चम्पावत। चम्पावत जिले में मौसम हर दिन बदल रहा है। इसको लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है। डीएम मनीष कुमार ने सभी कार्यदायी एजेंसियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। डीएम ने बताया कि मौसम को देखते हुए कार्य योजना तैयार की गई है। लोनिवि, एनएच व अन्य विभागों को बंद सड़क खोलने के लिए पर्याप्त व्यवस्था की गई है। विद्युत लाइनों में आने वाली बाधा दूर करने को विद्युत विभाग सजग रहने को कहा गया है। खाद्यान्न व अन्य आवश्यक सामग्री का भंडारण किया गया है। बताया कि सभी सड़कों में मशीनों की तैनाती की गई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।