Champawat News: चम्पावत में जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू हुई
Champawat News: चम्पावत के गोरलचौड़ मैदान में दो दिवसीय जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता शुरू हुई। पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने इसका शुभारंभ किया। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक-बालिका वर्ग में दौड़, गोला फेंक, चक्का फेंक और लंबी कूद हुई। प्रत्येक प्रतियोगिता के शीर्ष दो प्रतिभागी रुद्रपुर में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Champawat News: योगेश जोशी, चम्पावत। चम्पावत में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हुई। शुभारंभ पालिकाध्यक्ष प्रेमा पांडेय और ब्लॉक प्रमुख अंचला बोहरा ने किया। उन्होंने कहा कि खेल से शारीरिक के साथ ही मानसिक विकास भी होता है। पहले दिन तमाम वर्ग में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। चम्पावत गोरलचौड़ मैदान में दो दिनी जनपदीय क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। पहले दिन अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 बालक व बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं हुई। जिसमें 100 मीटर, 400 मीटर, 800 मीटर और 1500 मीटर दौड़ के साथ ही गोला फेंक, चक्का फेंक, लंबी कूद सहित अन्य प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिला खेल समन्वयक प्रदीप बोहरा ने बताया कि जिले भर के प्रतिभागी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।
उन्होंने बताया कि हर प्रतियोगिता में पहले दो स्थान पर रहने वाले प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता रुद्रपुर में होगी। कार्यक्रम का संचालन किरण खर्कवाल और सुरेश विश्कर्मा ने किया। निर्णायक चंदन सिंह अधिकारी, प्रदीप ढेक, किशोर जोशी, मुकेश वर्मा, नीरज वर्मा, मनोज कलौनी रहे। आयोजन में महेंद्र बोहरा, राधेश्याम खर्कवाल, प्रकाश सिंह, राजेंद्र गहतोड़ी, आशा टम्टा, विनोद गहतोड़ी, राम प्रसाद कालाकोटी आदि ने सहयोग दिया।

