Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsChampawat District Celebrates 25th State Foundation Anniversary with Various Events
रजत जयंती के रूप में मनाई जाएगी राज्य की 25वीं वर्षगांठ

रजत जयंती के रूप में मनाई जाएगी राज्य की 25वीं वर्षगांठ

संक्षेप:

चम्पावत जिले में राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाई जाएगी। 1 से 11 नवंबर तक कई कार्यक्रम होंगे, जिनमें स्वच्छता अभियान, पौधरोपण, खेल प्रतियोगिताएं, योग शिविर और पुस्तक मेला शामिल हैं। विशेष कार्यक्रम सरदार पटेल की जयंती पर भी होंगे।

Thu, 30 Oct 2025 04:25 PMNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share Share
Follow Us on

चम्पावत जिले में राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ रजत जयंती के रूप में मनाई जाएगी। जिले में एक से 11 नवंबर तक कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई। चम्पावत कलक्ट्रेट में गुरुवार को डीएम मनीष कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई। एक नवंबर को स्वच्छता अभियान, पौधरोपण और पशु प्रदर्शनी लगेगी। दो नवंबर को अंडर-17 फुटबॉल और क्रॉस कंट्री दौड़ होगी। तीन नवंबर को पशु टीकाकरण के साथ राष्ट्रपति के अभिभाषण का सीधा प्रसारण सुनाया जाएगा। चार नवंबर को शिशु स्वास्थ्य देखभाल, बूम घाट में गंगा आरती होगी। पांच नवंबर को सभी ब्लॉक में कृषक गोष्ठी और लखपति दीदी सम्मानित होंगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

छह नवंबर को पोषण अभियान रैली, पैराग्लाइडिंग और वृद्ध योग शिविर लगेगा। सात नवंबर को पुस्तक मेला और माउंटेन बाइकिंग रैली, आठ नवंबर को बहुउद्देशीय शिविर, राज्य आंदोलनकारी, पूर्व सैनिक एवं वीर नारियां सम्मानत होंगी। नौ नवंबर को राज्य स्थापना दिवस पर गोरलचौड़ मैदान में योग और रक्तदान शिविर लगेगा। दस नवंबर को बायर सेलर मीट का आयोजन किया जाएगा। जबकि 11 नवंबर को फ्रंट लाइन वर्कर सम्मानित होंगे। सरदार पटेल की जयंती पर भी विशेष कार्यक्रम होंगे। इसके तहत छह नवंबर को शारदा घाट, स्टेडियम, सात को कोलीढेक, आठ को पुलिस लाइन, छतार और कलक्ट्रेट में पद यात्रा होगी। बैठक में दर्जाधारी मंत्री श्याम पांडेय, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद सामंत, विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी, मुकेश कलखुड़िया, गौरव पांडेय, हिमेश कलखुड़िया, प्रकाश बोहरा, हरीश मिश्रा, सीडीओ डॉ. जीएस खाती, डीडीओ दिनेश सिंह दिगारी, एपीडी विमी जोशी आदि मौजूद रहे।