Champawat News: मूसलाधार बारिश में पैदल पहुंची सचल पशुचिकित्सा सेवा

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

Champawat News: चम्पावत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के बीच, चम्पावत दुग्ध संघ ने एक पशुपालक की दुधारू गाय का जीवन बचाकर उत्कृष्टता का परिचय दिया। देवकी देवी की गाय दुग्ध ज्वर से पीड़ित होकर गिर गई थी, जिससे परिवार चिंतित था। संघ की तत्परता से गाय की स्थिति में सुधार आया।

Champawat News: मूसलाधार बारिश में पैदल पहुंची सचल पशुचिकित्सा सेवा

Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जनपद में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और मार्ग अवरुद्ध होने के बावजूद चम्पावत दुग्ध संघ की सचल पशुचिकित्सा सेवा ने अपनी तत्परता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक पशुपालक की दुधारू गाय का जीवन बचाकर सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। धूरा दुग्ध समिति की सदस्या देवकी देवी की दुधारू गाय अचानक दुग्ध ज्वर से पीड़ित होकर जमीन पर गिर पड़ी। गाय की हालत लगातार गंभीर होती जा रही थी। यह गाय देवकी देवी के परिवार की आजीविका का प्रमुख आधार होने के कारण पूरा परिवार चिंतित था।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttarakhand NewsChampawat NewsChampawat News: मूसलाधार बारिश में पैदल पहुंची सचल पशुचिकित्सा सेवा