Champawat News: चम्पावत में समिति सचिवों की हड़ताल जारी

हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

Champawat News: चम्पावत में सहकारी समिति सचिवों की हड़ताल एक सप्ताह से जारी है। सचिव देहरादून में प्रदर्शन कर रहे हैं, जिससे किसानों को खाद, बीज और बैंकिंग सेवाएं पाने में परेशानी हो रही है। सचिवों की मांगों में एम पैक्स का पंजीकरण रद्द करना, ऋण सुरक्षा नीति बनाना, पैक्स के जरिए गेहूं-धान खरीद और कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करना शामिल है।

Champawat News: चम्पावत में समिति सचिवों की हड़ताल जारी

Champawat News: चम्पावत, संवाददाता। चम्पावत में सहकारी समिति सचिवों की हड़ताल जारी है। सचिवों के हड़ताल पर जाने से किसानों की दिक्कतें बढ़ गई हैं। समिति सचिव देहरादून में प्रदर्शन में हिस्सा ले रहे हैं। चम्पावत में गुरुवार को समिति सचिवों की हड़ताल जारी रही। समिति सचिव बीते एक सप्ताह से हड़ताल पर हैं। इससे किसानों को खाद, बीज और बैंकिंग आदि कार्यों में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सचिव हरीश जोशी ने बताया कि समान कार्य एवं व्यवसाय वाली नवगठित एम पैक्स का पंजीकरण निरस्त करने, मिनी बैंक में वितरण ऋण की सुरक्षा के लिए नीति बनाने, गेहूं व धान की खरीद पैक्स के जरिए करने, पैक्स सचिव व कर्मचारियों को सहकारिता ढांचे में शामिल करने, गोल्डन कार्ड से जोड़ने, लंबित मांगों पर आदेश जारी करने और कर्मचारियों की शत प्रतिशत पदोन्नति कैडर सचिव पदों पर करने की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़चम्पावतChampawat News: चम्पावत में समिति सचिवों की हड़ताल जारी