Champawat News: चम्पावत के सीडीओ को ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती का स्थानांतरण पौड़ी स्थित ग्राम विकास विभाग में किया गया है। चम्पावत में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने कृषि और विकास योजनाओं में कई उत्कृष्ट प्रयास किए। विधान सभा में हंगामे के बाद इस तबादले की वजह कार्यहित जनहित बताई गई है।

Champawat News: सतीश जोशी, चम्पावत। जिले के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. जीएस खाती का स्थानांतरण हो गया है। उन्हें पौड़ी स्थित ग्राम विकास विभाग आयुक्तालय संबद्ध किया गया है। डॉ. खाती चम्पावत से कार्यमुक्त हो गए हैं। अलबत्ता शासन ने चम्पावत नए सीडीओ की तैनाती नहीं की है। शासन की ओर से जारी स्थानांतरण आदेश में तबादले की वजह कार्यहित जनहित बताई गई है, लेकिन तीन सितंबर को सीडीओ कार्यालय में लोहाघाट के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के हंगामे के बाद के एक्शन से जोड़ कर देखा जा रहा है। इस दौरान विधायक ने सीडीओ कार्यालय परिसर में कई आरोप लगाए गए थे।
सीडीओ डॉ. खाती ने चम्पावत में एक साल से अधिक के अपने कार्यकाल में कृषि, जड़ी बूटी, बागवानी में आधुनिक तकनीक के साथ खेती, मौनपालन, पशुपालन, डेयरी एवं विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने के शानदार प्रयास किए।---


