सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया
Feb 11, 2026 11:58 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
चम्पावत में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया गया। कलक्ट्रेट में गोष्ठी आयोजित की गई, जिसमें छात्रों को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य कर्मचारियों और विद्यार्थियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरुक करना है।

चम्पावत। चम्पावत में सुरक्षित इंटरनेट दिवस मनाया। इस दौरान कलक्ट्रेट में गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र छात्राओं को साइबर सुरक्षा की जानकारी दी गई। एडीएम कृष्णनाथ गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम का मकसद कर्मचारियों, विद्यार्थियों को साइबर अपराध के प्रति जागरुक करना और सुरक्षित इंटरनेट उपयोग की जानकारी देना है। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी ध्रुव रावत और अमित बूरा ने सुरक्षित पासवर्ड के प्रयोग, फिशिंग से बचाव, ऑनलाइन धोखाधड़ी की पहचान, सोशल मीडिया सुरक्षा और डिजिटल लेनदेन के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


