Champawat News: ‘ड्रॉपआउट बच्चों का एडमिशन कराएं’
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: - सीडीओ ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की‘ड्रॉपआउट बच्चों का एडमिशन कराएं’‘ड्रॉपआउट बच्चों का एडमिशन कराएं’‘ड्रॉपआउट बच्चों का एडमिशन कराएं’

Champawat News: योगेश, चम्पावत। सीडीओ अजय सिंह ने ड्रॉपआउट बच्चों का दोबारा एडमिशन कराने के निर्देश दिए हैं। शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा के दौरान उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। चम्पावत कलक्ट्रेट में बुधवार को सीडीओ ने शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने स्कूलों में सुविधा उपलब्ध कराने, ड्रॉपआउट रोकने और अपार आईडी के लंबित प्रकरणों को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालयों के क्षतिग्रस्त शौचालयों, चाहरदीवारी, किचन शेड की मरम्मत और अन्य निर्माण के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए।

