चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल

हिन्दुस्तान, चम्पावत
Follow us on Google News
share

चम्पावत में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए 9.52 करोड़ रुपये की लागत से ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस पूल में वर्ष भर प्रशिक्षण की सुविधा मिलेगी। परियोजना में शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और टेनिस कोर्ट भी बनेंगे, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतियोगिताओं की तैयारी में मदद मिलेगी।

चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल

योगेश, चम्पावत। जनपद में खेल सुविधाओं के विस्तार को नई गति मिली है। 9.52 करोड़ रुपये की लागत से चम्पावत में ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पूल्ड आवास में बनने वाले स्विमिंग पूल में वर्ष भर प्रशिक्षण और अभ्यास की सुविधा मिलेगी। चम्पावत के पूल्ड आवास में ऑल वेदर स्विमिंग पूल बनेगा। परियोजना के तहत स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवींद्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा।

इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी। डीएम मनीष कुमार ने परियोजना को तय समय में पूरा करने के निर्देश दिए हैं। ---

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsIndia Newsचम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल