Champawat News: चम्पावत में बनेगा ऑल वेदर स्विमिंग पूल
हिन्दुस्तान, चम्पावत
Champawat News: चम्पावत में ₹9.52 करोड़ की लागत से ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। इस पूल में तैराकी, शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट होंगे। यह परियोजना स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करने में मदद करेगी।

Champawat News: चम्पावत। चम्पावत में 9.52 करोड़ रुपये से ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण को स्वीकृति मिली है। पूल्ड आवास में स्विमिंग पूल के साथ शूटिंग रेंज, चेंजिंग रूम और लॉन टेनिस कोर्ट बनेगा। परियोजना प्रबंधक निर्माण इकाई खेल रवींद्र कुमार ने बताया कि ऑल वेदर स्विमिंग पूल के निर्माण से तैराकी के क्षेत्र में बच्चों और युवाओं को नियमित प्रशिक्षण एवं अभ्यास का अवसर मिलेगा। इससे स्थानीय खिलाड़ियों को विभिन्न प्रतियोगिताओं की बेहतर तैयारी करने में भी सहायता मिलेगी।


