सारी डारी गयो मोपे रंग, मै तो धोखे से देखन लागी उधर...
Mar 02, 2026 03:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
-चम्पावत में कलश संगीत कला समिति ने बैठकी होली की सारी डारी गयो मोपे रंग, मै तो धोखे से देखन लागी उधर...सारी डारी गयो मोपे रंग, मै तो धोखे से देखन लाग

चम्पावत। कलश संगीत कला समिति ने बैठकी होली का आयोजन किया। इस दौरान लोगों ने देर रात तक एक से बढ़ कर एक बैठकी होली का गायन किया। चम्पावत छतार में रविवार को सभासद प्रेमा चिल्कोटी के आवास में बैठकी होली हुई। शुभारंभ गिरीश पंत ने राग यमन में सांझ काल नंदलाल, खेलत होरी.. से किया। प्रेम बल्लभ भट्ट ने राग विहाग में देखो जी कन्हैय्या प्यारो नहीं मेंरे बस को..., दिनेश बिष्ट ने राग काफी में होरी खेलन में अनुप, सखी तुम लाल रिझाओ.., तुलसी दत्त जोशी ने राग काफी में पैलागो कर दीजो, पिया तुमसे खेलु ना होरी.. पेश की।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



