जनगणना के लिए मकान सूचीकरण कार्यक्रम घोषित
चम्पावत में आगामी जनगणना के लिए मकान सूचीकरण कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक होगा। इस बार नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प दिया गया है, जो 10 से 24 अप्रैल तक चलेगा। इससे प्रक्रिया पारदर्शी होगी और डेटा संकलन में दक्षता बढ़ेगी।

चम्पावत में राज्य में आगामी जनगणना के अंतर्गत मकान सूचीकरण कार्य की समय-सारणी घोषित कर दी गई है। राज्यपाल की स्वीकृति उपरांत जारी कार्यक्रम के अनुसार यह कार्य 25 अप्रैल से 24 मई तक चरणबद्ध रूप से संचालित किया जाएगा। इस अवधि में प्रगणक घर-घर जाकर निर्धारित प्रपत्रों के अनुसार विवरण संकलित करेंगे। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार इस बार जनसुविधा एवं तकनीकी नवाचार को प्राथमिकता देते हुए नागरिकों को स्व-गणना का विकल्प भी उपलब्ध कराया गया है। स्व-गणना की अवधि 10 अप्रैल से 24 अप्रैलतक निर्धारित की गई है, जो घर-घर सूचीकरण कार्य से पूर्व संचालित होगी।
इस सुविधा के अंतर्गत इच्छुक नागरिक अधिकृत ऑनलाइन पोर्टल पर स्वयं अपनी पारिवारिक एवं आवासीय जानकारी दर्ज कर सकेंगे। इससे न केवल प्रक्रिया अधिक पारदर्शी एवं सटीक बनेगी, बल्कि समय की भी बचत होगी और डेटा संकलन में तकनीकी दक्षता सुनिश्चित होगी। ---
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



