डिप्टेश्वर मंदिर में टीके के साथ हुआ खड़ी होली का समापन
चम्पावत के डिप्टेश्वर मंदिर में टीके के होली का आयोजन किया गया। होल्यारों ने विभिन्न होलियों का गायन किया और भक्तों को प्रसाद वितरित किया। गुरुवार को चीर लूटने के बाद मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान हुआ। महंत बाल योगी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

चम्पावत के डिप्टेश्वर मंदिर में टीके के होली का आयोजन किया। होल्यारों ने उठ भारत राम मिलन आए., समेत तमाम वेदांती होलियों का गायन किया गया। बाद में सभी लोगों को प्रसाद वितरित किया। चम्पावत में गुरुवार को टीके के साथ खड़ी होली का समापन हुआ। गुरुवार सुबह होल्यारों ने चाराल के तमाम गांवों में चीर लूटी। चम्पावत के देवल में कैलाश पांडेय के आवास में धार्मिक अनुष्ठान के बाद चीर लूटी गई। अपरान्ह में डिप्टेश्वर मंदिर आदि स्थानों पर टीके की होली हुई। डिप्टेश्वर मंदिर में होल्यारों ने उठ भारत राम मिलन आए...., कह दीजो रघुनाथ भरत से कह दीजो..., गई गई असुर तेरी नार मंदोदरी सिया मिलन गई बागा में..., तल धरती पुर बादल बादल उपजी गया... और ऐसी पतिव्रता नारी सुलोचना सति भई बालम संग में... आदि होलियों का गायन किया।
मंदिर के महंत बाल योगी ने भक्तों को आशीर्वाद दिया। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


