गीता श्लोक का वाचन किया

Newswrap हिन्दुस्तान, चम्पावत
share

टनकपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में बुधवार को गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों कोगीता श्लोक का वाचन कियागीता श्लोक का वाचन कियागीता श्लोक का वा

गीता श्लोक का वाचन किया

टनकपुर। दयानंद इंटर कॉलेज में बुधवार को गीता जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान बच्चों को गीता के श्लोकों का वाचन कराया गया। प्रबंधक डॉ़ मनुश्रवा आर्य ने बताया कि गीता जयंती हर साल मार्गशीर्ष माह के शुल्क पक्ष की एकादशी को मनाई जाती है। बच्चों को गीता के पांच विषय ईश्वर, जीव, प्रकृति, काल और कर्म के बारे में जानकारी दी गई। प्रधानाचार्य माहेश्वरी पांडे ने गीता के श्लोक के माध्यम से बच्चों को गीता का सार बताया। शिक्षक सुरजीत सक्सेना ने बच्चों को श्रीमद्भागवत गीता में भगवान कृष्ण की भूमिका के बारे में बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।