ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतअनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार

अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार

खटकना पुल के समीप एक कार सड़क किनारे नाली में जा घुसी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार देर रात कार संख्या...

अनियंत्रित होकर नाली में घुसी कार
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSat, 12 Jun 2021 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

खटकना पुल के समीप एक कार सड़क किनारे नाली में जा घुसी। हादसे में किसी को चोट नहीं आई है। मिली जानकारी के अनुसार बीते शुक्रवार देर रात कार संख्या यूके 05 ए 5755 खटकना पुल के पास अनियंत्रित होकर नाली में जा घुसी। कार को शनिवार को नाली से निकाल लिया गया। इस स्थान पर एनएच खंड नाली मरम्मत का कार्य कर रहा है। इस वजह से इस स्थान पर नाली काफी चौड़ी हो गई है। बाजार चौकी प्रभारी सोनू सिंह ने बताया कि इस संबंध में पुलिस को किसी ने जानकारी नहीं दी है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें