टनकपुर-बनबसा बाईपास की मांग को बताया न्यायोचित
टनकपुर और बनबसा के जनप्रतिनिधियों ने टनकपुर-बनबसा बाईपास को न्यायोचित बताया। उन्होंने एनएच चौड़ीकरण के बजाय बाईपास निर्माण को जनहित में बताया। बैठक में प्रभावित परिवारों, व्यापारियों और स्थानीय नागरिकों ने विचार विमर्श किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा और अन्य सदस्यों ने बाईपास निर्माण की मांग का समर्थन किया।

सतीश जोशी, टनकपुर। टनकपुर और बनबसा के जनप्रतिनिधियों ने टनकपुर-बनबसा बाईपास को न्यायोचित बताया है। बैठक में उन्होंने कहा कि एनएच चौड़ीकरण के बजाय बाईपास निर्माण जनहित में होगा। उन्होंने बैठक में आगामी रणनीति पर चर्चा की। टनकपुर में शनिवार को बनबसा बाईपास बनाओ संघर्ष समिति अध्यक्ष केशव भंडारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें एनएच चौड़ीकरण से प्रभावित परिवारों, व्यापारियों, किसानों, जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों ने विचार विमर्श किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष पुष्पा विश्वकर्मा ने टनकपुर-बनबसा बाईपास निर्माण की मांग का समर्थन किया। कहा कि क्षेत्र की जनता की भावनाओं और जनहित को प्राथमिकता दी जानी चाहिए। जिला पंचायत सदस्य सावित्री चंद ने भी बाईपास निर्माण की मांग को उचित बताते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के संज्ञान में लाकर समाधान का प्रयास किया जाएगा।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य विमला साजवान ने कहा कि घनी आबादी वाले क्षेत्र से एनएच का चौड़ीकरण स्थानीय लोगों के हितों के विपरीत है। उन्होंने बाईपास निर्माण को सबके हित में बताया। महासचिव दीप पाठक, उपाध्यक्ष महेश चंद्र, सत्यप्रकाश, अजय देउपा, सावन चंद, महेश देउपा, भुवन जोशी, भोपाल भट्ट, अर्जुन सिंह, गौतम महाराना, भवित भट्ट, जितेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


