ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतलड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियों पर किया गया मंथन

लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियों पर किया गया मंथन

विकास खंड बाराकोट में 10 वां लड़ीधुरा महोत्सव 15अक्टूबर से शुरू होगा। महोत्सव में इस वर्ष वर्ष शैक्षिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये...

लड़ीधुरा महोत्सव की तैयारियों पर किया गया मंथन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतSun, 26 Sep 2021 08:40 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड बाराकोट में 10 वां लड़ीधुरा महोत्सव 15अक्टूबर से शुरू होगा। महोत्सव में इस वर्ष वर्ष शैक्षिक एवं खेलकूद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। ये कार्यक्रम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की याद में आजादी के अमृत महोत्सव के रूप में होगा।

लड़ीधुरा मंदिर में लड़ीधुरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में ये निर्णय लिया गया। तय हुआ कि इस साल महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। शैक्षिक और खेलकूद कार्यक्रमों को वरीयता दी जाएगी। 15 से 20 अक्टूबर तक होने वाले महोत्सव में क्षेत्र के सभी 12 स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान और समर्पण को याद करते हुए आजादी के अमृत महोत्सव मनाया जाएगा। संचालन जगदीश सिंह अधिकारी ने किया। यहां रमेश जोशी, देवेंद्र अधिकारी, लोकमान अधिकारी, उमेश्वर अधिकारी, प्रदीप ढेक, नवीन जोशी, नवल जोशी, दुर्गेश जोशी, प्रदीप अधिकारी, राजेंद्र अधिकारी, प्रदीप वर्मा, संजय वर्मा, मनोज जोशी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें