ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतधूमधाम से मनाया बोस का जन्मदिन

धूमधाम से मनाया बोस का जन्मदिन

टनकपुर के विभिन्न संस्थानों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया।गुरुवार को नेताजी लोक सेवा समिति...

धूमधाम से मनाया बोस का जन्मदिन
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 23 Jan 2020 09:35 PM
ऐप पर पढ़ें

टनकपुर के विभिन्न संस्थानों में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जन्मदिन धूमधाम से मनाया। नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति और कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया।गुरुवार को नेताजी लोक सेवा समिति ने बोस का जन्मदिन मनाया। मुख्य अतिथि नगर पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने नेताजी के चित्र पर दीप जलाया। वक्ताओं ने नेताजी की जीवनी पर प्रकाश डाला। सदस्यों ने पिथौरागढ़ चुंगी में नेताजी की मूर्ति स्थापित करने और सुभाष चौक बनाने की मांग की। इस संबंध में पीएम को ज्ञापन भेजा गया। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष कांति बल्लभ जोशी, संयोजक दिनेश चन्द्र शास्त्री, कैलाश लोहनी, जोगराज सिंह, करन सिंह नेगी मौजूद रहे। उधर टनकपुर कॉलेज के योग विभाग में भी कार्यक्रम हुए। छात्र-छात्राओं ने शारदा नदी में खनन कार्य कर रहे मजदूरों के बच्चों को कपड़े बांटे। वहां पारुल शर्मा, इंदु, तौसीफ, नीलम, जीवन, रजनी, प्रिया, निशा, मीरा, आकांक्षा, निमिशा, सुनीता, जितेन्द्र, दीपक मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें