ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतभाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान सेवा सप्ताह के तहत विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सीएचसी लोहाघाट में फल वितरण...

भाजपा कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतThu, 17 Sep 2020 02:21 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का जन्म दिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान सेवा सप्ताह के तहत विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने सीएचसी लोहाघाट में फल वितरण किया।

मीना बाजार लोहाघाट में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष महेश बोहरा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई वितरित की। विधायक पूरन सिंह फत्र्याल ने कार्यकर्ताओं से सेवा सप्ताह के तहत हर गांव और बूथ में जाकर सेवा करने के बारे में जानकारी ली। उन्होंने कहा कि विधान सभा की 200 ग्राम पंचायतों में राशन किट वितरण कारने का कार्यक्रम जारी रहेगा। इस मौके पर जिप. प्रतिनिधि प्रकाश राय, जिप. उपाध्यक्ष एमएम कुंवर,भाजपा जिलामहामंत्री श्याम सिंह ढेक, गिरीश कुंवर, सुभाष बगौली, अशोक जुकरिया, नवीन बोहरा, गंगा पाटनी, मुकेश सिंह बोहरा, बलवंत गिरी, शेखर खोलिया, पूरन उप्रेती, भुवन भट्ट आदि मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें