ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतचम्पावत जिपं सीटों पर में भाजपा ने लहराया परचम

चम्पावत जिपं सीटों पर में भाजपा ने लहराया परचम

जिला पंचायत सदस्य में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। यहां कुल 15 जिपं. सदस्य सीटों में भाजपा ने आठ पर कब्जा जमाया है। छह सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी, जबकि भाजपा से निष्कासित एक...

चम्पावत जिपं सीटों पर में भाजपा ने लहराया परचम
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 22 Oct 2019 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

जिला पंचायत सदस्य में भाजपा ने अपना परचम लहराया है। यहां कुल 15 जिपं. सदस्य सीटों में भाजपा ने आठ पर कब्जा जमाया है। छह सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने बाजी मारी, जबकि भाजपा से निष्कासित एक प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। सोमवार को हुई मतगणना देर रात तक चली। जैसे जैसे नतीजे आते गए विजयी प्रत्याशियों के जुलूस निकलते रहे। रात करीब 12 बजे तक जिले के 311 प्रधान और 134 बीडीसी सदस्यों को निर्वाचित घोषित कर दिया गया। इस दौरान पूरे ब्लॉक परिसर में प्रत्याशियों और समर्थकों का हुजूम उमड़ना जारी रहा। विजयी प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ जीत का जश्न मनाकर घरों को निकलते रहे। इधर जिपं सदस्य पद के लिए सुबह पांच बजे तक मतगणना जारी रही। इस दौरान प्रत्याशी और समर्थकर रात भर ब्लॉक परिसर में जमे रहे। सुबह साढ़े पांच बजे मतगणना पूरी होने के बाद आरओ एनएस डुंगरियाल ने मतगणना समाप्ति की घोषणा की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें