भाजपा ने दो निवर्तमान पालिकाध्यक्षों पर जताया भरोसा
भाजपा ने चम्पावत जिले की नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों का ऐलान किया है। निवर्तमान अध्यक्ष गोविंद वर्मा और विपिन कुमार वर्मा को फिर से टिकट दिया गया है। दोनों ने पहले निर्दलीय...
भाजपा ने नगर पालिका और नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। चम्पावत जिले की दो पालिकाओं में भाजपा ने निवर्तमान पालिकाध्यक्षों पर भरोसा जताया है। दोनों ही पिछली बार के चुनाव में भाजपा से ही बगावत करके निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज कर शहर के पहले नागरिक की सीट पर काबिज हुए थे। बाद में दोनों ही पालिकाध्यक्षों ने भाजपा का दामन थाम लिया था। चम्पावत की चारों निकायों के अध्यक्ष के लिए भाजपा ने पत्ते खोल दिए हैं। लोहाघाट और टनकपुर पालिका में पार्टी ने निवर्तमान पालिकाध्यक्ष को टिकट दिया है। लोहाघाट सीट से गोविंद वर्मा भाजपा के रथ पर सवार होकर जनता के बीच जाएंगे। जबकि टनकपुर से विपिन कुमार वर्मा पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इस बार के भाजपा प्रत्याशी गोविंद वर्मा और विपिन कुमार वर्मा ने पिछली बार बगावत का झंडा बुलंद किया था। दोनों ने निर्दलीय चुनाव लड़ा और धमाकेदार जीत दर्ज करते हुए पालिकाध्यक्ष बने थे। हालांकि बाद में दोनों ही पालिकाध्यक्ष भाजपा में शामिल हो गए थे। इस बार भाजपा ने दोनों पर ही भरोसा जताते हुए टिकट दिया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।