सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करेंगे प्रचार: वर्मा
- निकाय चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की चर्चा सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करेंगे प्रचार: वर्मासभी कार्यकर्ता एकजुट होकर करेंगे प्रचार: वर्मासभी क
टनकपुर, संवाददाता। भाजपा की ओर से टनकपुर पालिकाध्यक्ष का प्रत्याशी घोषित किए जाने के बाद शनिवार को पार्टी कार्यकर्ताओं बैठक हुई। भाजपा कार्यालय में बैठक प्रत्याशी, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर प्रचार करने की अपील की। बैठक में कार्यकर्ताओं ने टिकट मिलने पर प्रत्याशी निवर्तमान पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा का स्वागत किया। बैठक मे पूर्व दर्जामंत्री शिवराज सिंह कठायत, रोहिताश अग्रवाल, हरीश भट्ट, पूरन महरा, मान बहादुर पाल ने विचार रखे। प्रत्याशी वर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के एकजुट प्रयास और मेहनत से जीत निश्चित है। मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर और महामंत्री शशांक गोयल के संचालन में हुई बैठक में किरन देवी, नारायण सिंह, नारायण जोशी, अमजद हुसैन, केदार जोशी, सौरभ गुप्ता, सुकुमार राय, अनीता यादव, कलावती कापड़ी, मधु, निशा वर्मा, कपिल उप्रेती, हिमांशु पांडेय, ममता गंगवार, पूजा टम्टा, कोमल गिरी, विनोद गड़कोटी, कीर्ति बल्लभ जोशी आदि रहे।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।