ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड चम्पावतग्राम प्रधान संगठन के भुवन अध्यक्ष, शिवराज बने महामंत्री

ग्राम प्रधान संगठन के भुवन अध्यक्ष, शिवराज बने महामंत्री

विकास खंड लोहाघाट में ग्राम प्रधानों की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भुवन भट्ट को अध्यक्ष और शिवराज महामंत्री निर्विरोध चुने गए। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के...

ग्राम प्रधान संगठन के भुवन अध्यक्ष, शिवराज बने महामंत्री
हिन्दुस्तान टीम,चम्पावतTue, 18 Feb 2020 02:41 PM
ऐप पर पढ़ें

विकास खंड लोहाघाट में ग्राम प्रधानों की बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें भुवन भट्ट को अध्यक्ष और शिवराज महामंत्री निर्विरोध चुने गए। मंगलवार को ब्लॉक सभागार में ग्राम प्रधान संगठन के पूर्व अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा की अध्यक्षता में ग्राम प्रधानों ने विकास के मुद्दे पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने लोहाघाट ब्लॉक इकाई का गठन किया। इस दौरान कार्यकारिणी में भुवन भट्ट को ब्लॉक अध्यक्ष, शिवराज सिंह महामंत्री, मोनू बिष्ट उपाध्यक्ष, सरिता अधिकारी महिला उपाध्यक्ष, मुकेश रैंसवाल कोषाध्यक्ष, युगल किशोर को मीडिया प्रभारी चुना गया। विशेष आमंत्रित सदस्य में हेमा देवी, गणेश सिंह को चुना गया। सभी निर्वाचित सदस्यों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। नवनिर्माचित ब्लॉक अध्यक्ष भट्ट ने कहा कि वह संगठन के साथ मिलकर ग्राम पंचायत स्तर की समस्याओं का समाधान करेंगे। इस दौरान उन्होंने बीडीओ को ज्ञापन देकर समस्त अधिकारियों के साथ बैठक करने का समय तय किया। संचालन ग्राम प्रधान ललित मोहन जोशी ने किया। इस मौके पर भुवन सुतेड़ी, राजू फत्र्याल,भुवन चौबे, रमेश पांडेय, युगल किशोर, हरीश सिंह, मोहन सिंह, पवन कुमार, भाष्कर राय, राजीव सगटा,मीना देवी, मंजू देवी,हेमा देवी, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें